Class 9th Physics Chapter 1 Question Answer Bharti Bhawan | कक्षा 9वीं भारती भवन भौतिकी अध्याय- 1
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. विज्ञान क्या है?
उत्तर:- सावधानीपूर्वक और क्रमबद्ध तरीके से किये गए प्रयोग और परिक्षण द्वारा प्राप्त ज्ञान को विज्ञान कहते है
2. भौतिक राशियाँ कितने प्रकार की होती हैं ? उनके नाम लिखे।
उत्तर:- भौतिक राशियाँ दो प्रकार की होती हैं –
(i). आधारी राशिराशियाँ
(ii). व्युत्पन्न राशियाँ
3. आधारी राशि किसे कहते हैं?
उत्तर:- वैसी राशि जो स्वतंत्र मानी जाती हैं उसे आधारी राशि कहते हैं, जैसे -लंबाई, द्रव्यमान इत्यादि। वास्तव में आधारी राशि सात हैं ।
Click here 👇👇
4. व्युत्पन्न राशियाँ क्या हैं?
उत्तर:- वैसी राशियाँ जो आधारी राशियों के पदों में व्यक्त की जाती हैं उसे व्युत्पन्न राशियाँ कहते हैं। जैसे -क्षेत्रफल, आयतन इत्यादि।
5. आधारी मात्रक किसे कहते हैं?
उत्तर:- वह मात्रक जो किसी अन्य मात्रक पर निर्भर नही करता हो उसे आधारी मात्रक कहते हैं ।
6. मात्रकों की पद्धति से क्या तात्पर्य हैं ?
उत्तर:- सभी प्रकार की राशियों के लिए मात्रकों के पूरे समूह को मात्रकों की पद्धति कहते हैं।
7. रेडियन और स्टेरेडियन किनके मात्रक हैं ?
उत्तर:- रेडियन समतल कोण के और स्टेरेडियन घन कोण के मात्रक हैं।
8. एक नैनोमीटर (nm) कितने मीटर के बराबर होते है ?
उत्तर:- एक नैनोमीटर (nm) 10-9 मीटर के बराबर होते है।
9. प्रकाश – वर्ष क्या है ?
उत्तर:- एक वर्ष में प्रकाश के द्वारा तय की गई दूरी को प्रकाश वर्ष कहते है।
Physics chapter 1 ka question answer bharti bhawan
• लघु उत्तरीय प्रश्न
1. किसी राशि के परिमाण के पूर्ण विवरण के लिए किन बातों का ज्ञान आवश्यक होता है ? एक उदाहरण देकर समझाएँ ?
उत्तर:- किसी राशि के परिमाण के विवरण के लिए उस राशि की संख्या और मात्रक दोनो जरूरी है।
उदाहरण के लिए किसी एक आदमी का भार 80 kg हैं। 80 kg में 80 संख्या हो गया है और kg मात्रक है।
2. आधारी और व्युत्पन्न राशियाँ किसे कहते है ? इनके दो – दो उदाहरण दे।
उत्तर:- आधारी राशियाँ = वैसी राशि जो स्वतंत्र मानी जाती हैं उसे आधारी राशि कहते हैं। उदाहरण – लंबाई द्रव्यमान।
व्युत्पन्न राशियाँ = वैसी राशि जो आधारी राशि के पदों में व्यक्त की जाती है उसे व्युत्पन्न राशियाँ कहते है। उदाहरण – क्षेत्रफल आयतन
Bharti Bhawan class 9th Physics Chapter 1 dirgh uttariya: भौतिकी अध्याय- 1 का दीर्घ उत्तरीय कक्षा 9वीं भारती भवन
• दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. SI मात्रक (SI units) के संकेताक्षर को लिखते समय ध्यान देने योग्य किन्ही तीन बातो का उदहरणसहीत उल्लेख करे ।
उत्तर:- (i). मात्रकों के अंग्रेजी नाम को capital letter से प्रारंभ नही करना चाहिए, अतः 1ampere की धारा लिखना सही होगा न की 1 Ampere की धारा।
(ii). मात्रकों में बहुवचन का प्रयोग नही करना चाहिये । हमे 5 (gram) लिखना चाहिए न कि 5 ग्रामो (grams) क्योंकि 5 ग्रामो (gram) का अर्थ होता है 5 (×1) ग्राम (gram)
(iii). मात्रक ग्राम के लिए संकेताक्षर ‘g’ लिखना चाहिए न कि ‘gm’; SI मात्रक gm का अर्थ gram meter होता है।
SOME IMPORTANT LINKS
telegram | Click here |
Youtube | Click here |
WhatsApp Group | Click here |
Official website | Click here |
Note:- अगर आप कक्षा 9वीं का सभी Subjects का Question Answer सरल भाषा में आपको चाहिए तो Youtube पर BAAL STUDY सर्च करें।