Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: SC,ST,BC,EBC ऑनलाइन आवेदन शुरू@pmsonline.bihar.gov.in

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी को एक और नए आर्टिकल में Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 बिहार के पोस्ट-मैट्रिक कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे पात्र विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Post Matric Scholarship/शैक्षणिक सहायता हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आधिकारिक PMS पोर्टल के अनुसार विद्यार्थी 15 जुलाई 2026 से 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना का उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज, Aadhaar से बैंक खाते की DBT Seeding तथा प्रमाण-पत्रों की वैधता जरूर जांच लेनी चाहिए। आधिकारिक पोर्टल ने स्पष्ट किया है कि Aadhaar Seeding Check जरूरी है और इसके बिना आवेदन Finalize नहीं किया जा सकेगा इस लेख में हम आपको सभी जानकारी बताएंगे इस लेख को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें….

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: Overview

विवरणजानकारी
लेख का नामBihar Post Matric Scholarship 2026-27
लेख का प्रकारScholarship
योजना का नामBihar Post Matric Scholarship
सत्र2026-27
किसके द्वारा शुरू की गईबिहार सरकार
आवेदन शुरू होने की तिथि15 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 सितंबर 2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
पोर्टलBihar PMS Portal
आधिकारिक वेबसाइटpmsonline.bihar.gov.in

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 क्या है?

Bihar Post Matric Scholarship बिहार सरकार की छात्रवृत्ति व्यवस्था है, जिसके माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को पोस्ट-मैट्रिक स्तर की पढ़ाई के लिए आर्थिक/शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाती है। इस पोर्टल पर आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और आगे की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाती है।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन की अवधि 15.07.2026 से 15.09.2026 निर्धारित की गई है। इसलिए पात्र विद्यार्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के लिए योग्यता 

अगर आप इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा

  • आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए
  • आवेदक SC,ST, या EBC,BC होना चाहिए
  • आवेदक कक्षा 10वीं पास कर ली हो
  • आवेदक का नामांकरण किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल/ कॉलेज में होना चाहिए
  • आवेदक के परिवार के वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आधिकारिक PMS पोर्टल पर 2026-27 के लिए दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया में विभिन्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है। पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों में निम्न शामिल हैं

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • 10वीं का प्रमाण-पत्र
  • Bonafide Certificate
  • Fee Receipt
  • पिछली कक्षा की Marksheet
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • Aadhaar Seeded Bank Account

आय प्रमाण पत्र से जुड़ा जरूरी नियम

2026-27 के आधिकारिक निर्देश के अनुसार आय प्रमाण पत्र 01 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी हुआ होना चाहिए। वहीं जाति प्रमाण पत्र की वैधता भी निर्धारित अवधि के अनुसार होनी चाहिए

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के लिए कितने रुपए की राशि मिलती है 

कोर्स का नामस्कॉलरशिप की राशि
इंटरमीडिएट₹2000
स्नातक₹5000
स्नातकोत्तर₹5000
डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक₹10000
व्यवसायिक पाठ्यक्रम₹15000

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Online Apply कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थी नीचे दिए गए सामान्य चरणों का पालन कर सकते हैं

  • सबसे पहले बिहार के आधिकारिक PMS Portal पर जाएं
  • 2026-27 Academic Year का चयन करके New Registration विकल्प पर जाएं
  • पोर्टल पर मांगी गई जानकारी दर्ज करके Registration प्रक्रिया पूरी करे
  • Login करके Scholarship Application Form भरें
  • अपनी शैक्षणिक जानकारी और संस्थान से संबंधित विवरण सावधानीपूर्वक भरें
  • आवेदन में दर्ज सभी जानकारी को दोबारा अच्छी तरह जांचें
  • सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन को Finalize करें
  • Finalized Application की जानकारी सुरक्षित रखें और आगे के लिए आवेदन की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें

आवेदन करने के बाद क्या होगा?

ऑनलाइन आवेदन Finalize करने के बाद आवेदन संबंधित संस्थान द्वारा Verify किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर और राज्य स्तर पर भी प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए Process Timeline के अनुसार अंतिम चरण में स्वीकृति के बाद Scholarship Payment की प्रक्रिया होती है।

विद्यार्थियों को अपने PMS Portal पर Application Status नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए। आधिकारिक निर्देश के अनुसार आवेदन से संबंधित जानकारी SMS के माध्यम से भी भेजी जा सकती है। यदि SMS प्राप्त नहीं होता है, तो भी पोर्टल पर Login करके स्थिति देखते रहना चाहिए

आवेदन में Defect आने पर क्या करें?

यदि आवेदन में कोई कमी या दस्तावेज संबंधी समस्या पाई जाती है तो आवेदन Defected/Rejected स्थिति में जा सकता है। आधिकारिक 2026-27 निर्देश के अनुसार Defect होने पर विद्यार्थी को निर्धारित समय के अंदर आवश्यक सुधार करके आवेदन दोबारा Finalize करना होगा। अधिकतम 3 अवसर दिए जाने की जानकारी पोर्टल पर दी गई है।

इसलिए आवेदन Finalize करने से पहले दस्तावेज और सभी जानकारी ध्यान से जांचना बहुत जरूरी है

FAQs- Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 

1. Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 का आवेदन कब शुरू हुआ?

2026-27 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2026 से शुरू हुआ है।

2. Bihar PMS 2026-27 की अंतिम तिथि क्या है?

आधिकारिक पोर्टल के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है।

3. Bihar Post Matric Scholarship का आवेदन कैसे करें?

आवेदन आधिकारिक Bihar PMS Portal पर जाकर Online माध्यम से किया जा सकता है। 2026-27 के लिए New Registration विकल्प उपलब्ध है।

4. क्या Aadhaar Seeding जरूरी है?

हां। 2026-27 के आधिकारिक निर्देश के अनुसार Aadhaar Seeding Check अनिवार्य है और DBT के लिए आधार सही बैंक खाते से Seed होना चाहिए।

5. आय प्रमाण पत्र कब का होना चाहिए?

2026-27 के लिए आधिकारिक निर्देश के अनुसार आय प्रमाण पत्र 01 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी हुआ होना चाहिए।

निष्कर्ष(Conclusion)

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति अवसर है। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार आवेदन 15 जुलाई 2026 से 15 सितंबर 2026 तक किया जा सकता है। विद्यार्थियों को आवेदन करते समय सही जानकारी भरनी चाहिए, आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए और Aadhaar को DBT के लिए सही बैंक खाते से Seed करवाना चाहिए। आवेदन Finalize करने के बाद भी Portal पर Application Status और किसी संभावित Defect/Correction की जानकारी नियमित रूप से देखते रहें यह लेख अगर आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें

Some Important Links 

Online Apply

(BC & EBC)

Click here
Online Apply

(SC & ST)

Click Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Bonafide Certificate DownloadClick Here
Fee Receipt DownloadClick Here
WhatsAppJoin Now
Home PageClick Here

ये भी देखें…

Bihar Board NSP CSS Cut Off List 2026: कट ऑफ लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक हर साल ₹12,000 स्कॉलरशिप के लिए ऐसे करें आवेदन

Dr Rajendra Prasad Scholarship Payment Status Check 2026: आवेदन की स्थिति और पेमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top