Class 9th Geography Chapter 2 Laghu uttariya Bharti Bhawan | भारती भवन कक्षा 9वीं भूगोल अध्याय- 2 लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर | भौतिक स्वरूप संरचना और उच्चावच
> लघु उत्तरीय प्रश्न
1. संरचना की दृष्टि से भारत के तीन प्राकृतिक विभागों के नाम लिखें।
उत्तर – 1. हिमालय या उत्तर का पर्वतीय प्रदेश।
2. उत्तर का विस्तृत या विशाल मैदान।
3.दक्षिण का पठार।
2. हिमालय की तीन समांतर श्रेणियों के नाम एवं उनकी विशेषताएँ बताएँ।
उत्तर – इसकी तीन समांतर श्रेणियां महान हिमालय, मध्य हिमालय और शिवालिक हैं। यह तीनों समांतर श्रेणियां पश्चिम से पूर्व की ओर एक धनुष की आकृति में लगभग चौबीस सौ किलोमीटर लंबाई तक फैली हुई हैं।
3. पूर्वांचल में कौन-कौन श्रेणियाँ आती है? उनका विवरण दें।
उत्तर – पूर्वांचल के मुख्यतः तीन भाग हैं- पश्चिम में पूर्वी अवधी क्षेत्र, पूर्व में पश्चिमी-भोजपुरी क्षेत्र और उत्तर में नेपाल क्षेत्र। यह भारतीय-गंगा मैदान पर स्थित है और पश्चिमी बिहार के साथ यह दुनिया में सबसे अधिक घनी आबादी वाला क्षेत्र है।
4. प्रायद्वीपीय भारत की भूमि उत्तरी भाग की भूमि से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तर – प्रायद्वीपीय भारत की भूमि का निर्माण मुख्य रूप से कड़ी रवादार चट्टानों से हुआ है। इसकी ऊँचाई 400 से 900 मीटर तक है। यह उतर की ओर चौड़ा और दक्षिण की ओर पतला होता गया है।
5. हिमालय और दक्षिणी पठार के पहाड़ों के अंतर बताएं।
उत्तर – पठार ऊंचाई की दृष्टि से ऊँचे तो होते हैं, लेकिन उनका ऊपर हिस्सा समतल मैदान की तरह होता है और वह विस्तृत रूप से फैला हुआ होता है, जबकि हिमालय में अनेक ऊँची-ऊँची श्रृंखलाएं हैं और उनके ऊपरी शिखर समतल मैदान की तरह नहीं है, इसलिए हिमालय पर्वत श्रंखला के पहाड़ दक्षिणी पठार की अपेक्षा ऊँचे होते है।
Youtube channel :- Click here
6. हिमालय के प्रमुख दरों के नाम लिखें।
उत्तर – हिमालय के प्रमुख दर्रे –
कराकोरम दर्रा, रोहतांग दर्रा, बड़ालाचा दर्रा, बुर्जिल दर्रा, जोजिला दर्रा, पीर पंजाल दर्रा, शिपकीला दर्रा, नाथूला दर्रा
7. पूर्वतटीय मैदान से पश्चिमतटीय मैदान की तुलना करें।
उत्तर- पूर्वतटीय मैदान का विस्तार महानदी घाटी से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक लगभग 1500 किलोमीटर है, जबकि भारत का पश्चिम तटीय मैदान पूर्वी तटीय मैदान की तुलना में अधिक संकरा है।
8. तटीय मैदान की तीन झीलों के नाम लिखें।
उत्तर – चिल्का, कोलेरू और पुलीकट।
9. मध्य हिमालय से आप क्या समझते है? इसकी दो पाटियों के नाम लिखें।
उत्तर – हिमाचल पर्वतमाला , जिन्हें लघु हिमालय या मध्य हिमालय भी कहा जाता है, हिमालय की मध्यवर्ती क्षेणी है। यह शिवालिक पर्वतमाला से उत्तर में है और उस से ऊँची है, लेकिन हिमाद्रि पर्वतमाला से दक्षिण में है और उस से कम ऊँचाई रखती है। मध्य हिमालय और महान हिमालय के बीच दो प्रमुख घाटियाँ स्थित हैं, पश्चिम में कश्मीर घाटी और पूर्व में काठमाण्डू घाटी।
10 मध्य गंगा मैदान की विशेषताएं बताएँ।
उत्तर – यह विस्तृत एवं समतल मैदान है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 50-100 मीटर के मध्य है। इस मैदान का निर्माण गंगा एवं उसकी सहायक नदियों द्वारा लाये गये अवसादों से हुआ है। उक्त से आने वाली प्रमुख नदियों में गोमती, घाघरा, गंडक तथा कोसी हैं जबकि दक्षिण से मिलने वाली नदियों में टोंस एवं सोन प्रमुख हैं।
11. खादर और बॉगर किसे कहते हैं? इनमें अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर – बांगर– पुराने जलोढ़ अवसादों से निर्मित उच्च आकार के भू स्थल को बांगर कहते हैं। ऊँचाई के कारण बाढ़ का जल यहाँ तक नहीं पहुँचता है।
खादर– बाढ़ की नवीन जलोढ़ मिट्टी से निर्मित निचले मैदानों को खादर कहते हैं।
12. पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर – पश्चिमी घाट प्रायद्वीपीय पठार के पश्चिमी भाग पर गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा से शुरू होती है और महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु तथा केरल से होते हुए कन्याकुमारी में समाप्त हो जाती है। वहीं पूर्वी घाट प्रायद्वीपीय पठार के पूर्वी भाग पर ओडिशा से तमिलनाडु तक फैला हुआ है।
13. भारत के भौतिक विभागों के नाम बताएँ।
उत्तर – भारत को पांच भौतिक विभागों में विभक्त किया गया है –(1) उत्तरी पर्वतीय प्रदेश या हिमालय पर्वत समूह।
(2)उत्तरी भारत का विशाल मैदान या सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र का मैदान।
(3)थार का मरूस्थल।
(4)दक्षिण का पठार या प्रायद्वीपीय पठार।
(5)द्वीप समूह।
14. भारतीय मरुभूमि की विशेषताएं बताएँ।
उत्तर – भारतीय मरुस्थल– मरुस्थलीय क्षेत्र में प्रति वर्ष 150 मिमी से कम वर्षा होती है। इस कारण से, इसकी जलवायु न्यून वनस्पति आवरण के साथ शुष्क जलवायु है। न्यून वर्षा एवं उच्च वाष्पीकरण इसे जल के अभाव वाला क्षेत्र बनाते हैं। इन विशिष्ट विशेषताओं के कारण ही इस क्षेत्र को मरुस्थली के नाम से भी जाना जाता है।
15. भारतीय द्वीपसमूहों की स्थिति और उनकी रचना पर प्रकाश डालें।
उत्तर – भारत के सीमा क्षेत्र के भीतर कुल 247 द्वीप समूह शामिल हैं जिनमें 204 बंगाल की खाड़ी तथा शेष अरब सागर एवं मन्नार की खाड़ी (भारत व श्रीलंका के मध्य) में फैले हुए हैं। संरचना की दृष्टि से खाड़ी के द्वीप सागरीय द्वीपों से भिन्न हैं।
16. हिमालय के कुछ हिमनदों पर प्रकाश डालें।
उत्तर – बाल्तोरो, बियाफो, सियाचिन, गंगोत्री और जेमू इत्यादि ऐसे ही हिमनद हैं। बियाफो हिमनद हिस्पर के साथ संयुक्त रूप से विश्व का सबसे लम्बा हिमनद तंत्र (ध्रुवीय क्षेत्र के बाहर) बनाता है। इन हिमनदों का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि ये वर्ष भर बहने वाली हिमालयी नदियों के स्रोत हैं।
SOME IMPORTANT LINKS
Join telegram | Click here |
WhatsApp group | Click here |
Youtube | Click here |
Official website | Click here |