Bihar Board Class 10th Social Science Vvi Subjective Questions 2027: प्यारे बच्चों अगर आप बिहार बोर्ड से 2027 में मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे है। तो हम आपके लिए समाजिक विज्ञान का महत्वपूर्ण Subjective Questions (लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) लेकर आया हुॅ। जो परीक्षा के दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे हर हाल में अच्छे से याद कर लें।
Bihar Board Class 10th Social Science Vvi Subjective Questions 2027
1. चिपको आन्दोलन के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
उत्तर:- चिपको आंदोलन उत्तर प्रदेश (वर्तमान उत्तराखंड) में पेड़ों की कटाई रोकने के लिए चलाया गया आंदोलन था। वन विभाग ने खेल सामग्री के निर्माताओं को वन के भूखंड आवंटित कर उन्हें पेड़ काटने की इजाजत दे दी थी। इसी के विरोध में स्थानीय लोगों ने आंदोलन किया। इस आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी अधिक थी। उनकी माँग पेड़ों की कटाई को रोकना था। इसके लिए वे पेड़ों से चिपक जाती थीं जिससे पेड़ों की कटाई संभव नहीं हो सके।
2. धर्म निरपेक्ष राज्य किसे कहते हैं?
उत्तर:- धर्मनिरपेक्ष राज्य का कोई धर्म नहीं होता है। यह धर्म से अलग और ऊपर होता है। यह सभी धर्मों एवं धर्मावलंबियों के साथ समानता का व्यवहार करता है और व्यक्ति के धार्मिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करता है।
3. समवर्ती सूची क्या है?
उत्तर:- केंद्र और राज्यों के बीच शक्ति के बँटवारे के लिए निर्मित तीन सूचियों में एक ऐसी सूची है जिसके विषयों पर केंद्र और राज्य दोनों कानून बना सकते हैं। परंतु, विरोध की स्थिति में केंद्रीय कानून ही प्रभावी होगा।
4. बहुराष्ट्रीय कम्पनी किसे कहते हैं?
उत्तर:- बहुराष्ट्रीय कंपनी एक विश्वव्यापी उद्यम है। ये कॉपॅरिट संस्था एक से अधिक देशों में उत्पादन के संसाधनों (फैक्ट्री, प्रसंस्करण केंद्र) का स्वामित्व एवं नियंत्रण रखती है। इन उत्पादित वस्तुओं को बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ विभिन्न देशों में व्यापार और विपणन करती हैं। कोका-कोला, पेप्सी, नोकिया, सैमसंग, फोर्ड, टोयोटा, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स इसके कुछ उदाहरण हैं
5. राजनीतिक दल की परिभाषा दें।
उत्तर:- राजनीतिक दल स्वेच्छा से संगठित वैसे लोगों का संगठन है जो किसी निश्चित सिद्धांत, जिसपर वे एकमत हों, संगठित होकर सत्ता-प्राप्ति के लिए निर्वाचन में भाग लेते हैं तथा सरकार बनाने एवं सरकार की नीतियों को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं।
6. महापौर पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उत्तर:- महापौर नगर का प्रथम नागरिक माना जाता है। निगम परिषद अपने सदस्यों के बीच से ही एक महापौर चुनता है। यह निगम परिषद का सभापति होता है तथा निगम की बैठकों की अध्यक्षता करता है। मेयर की अनुपस्थिति में उपमेयर ही निगम की बैठकों की अध्यक्षता करता है।
7. विपक्षी दल के कार्यों का संक्षिप्त वर्णन करें।
उत्तर:- विपक्षी दल के चार प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं- (i) सत्तारूढ़ दल पर नियंत्रण रखना, (ii) कानून-निर्माण में सदन में महत्त्वपूर्ण निभाना, (iii) जनता की शिकायतों को सरकार के समक्ष रखना और (iv) सरकार के साथ सकारात्मक कदम उठाकर देश के विकास में सहायता करना तथा लोकतंत्र को सफल बनाना।
8. दांडी यात्रा का क्या उद्देश्य था?
उत्तर:- गाँधीजी ने नमक कानून भंग कर सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करने का निश्चय किया। इसके लिए 12 मार्च 1930 को वे अपने 78 सहयोगियों के साथ साबरमती आश्रम से दांडी यात्रा (नमक यात्रा) पर निकले। दांडी पहुँचकर 6 अप्रैल 1930 को उन्होंने समुद्र के पानी से नमक बनाकर नमक कानून भंग किया। इसी के साथ नमक सत्याग्रह (सविनय अवज्ञा आंदोलन) आरंभ हुआ और शीघ्र ही यह पूरे देश में फैल गया।
9. इटली तथा जर्मनी के एकीकरण में आस्ट्रिया की भूमिका क्या थी?
उत्तर:- ऑस्ट्रिया इटली और जर्मनी के एकीकरण का विरोधी था। इटली-वेनेशिया और लोम्बार्डी पर ऑस्ट्रिया का अधिकार था। सेडोवा के युद्ध (1866) में ऑस्ट्रिया की पराजय के बाद उसका प्रभाव इटली पर से समाप्त हो गया। जर्मनी जर्मनी ऑस्ट्रिया के अधीन शक्तिहीन संघ राज्य था। उत्तरी जर्मन महासंघ की स्थापना के बाद जर्मनी से ऑस्ट्रिया का प्रभाव समाप्त हो गया।
10. अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं?
उत्तर:- अर्थव्यवस्था जीवनयापन के लिए अपनाई गई एक आर्थिक व्यवस्था है। इस व्यवस्था में ही किसी देश या समाज के सदस्य सभी प्रकार की आर्थिक क्रियाओं का संचालन करते हैं। सारांश में, उत्पादन, वितरण एवं उपभोग की आर्थिक क्रियाओं की सुव्यवस्थित संरचना अर्थव्यवस्था है।
11. प्रतिव्यक्ति आय क्या है?
उत्तर:- प्रतिव्यक्ति आय किसी देश के नागरिकों की औसत आय है। किसी देश की कुल राष्ट्रीय आय में कुल जनसंख्या से भाग देने पर जो भागफल आता है उसे प्रतिव्यक्ति आय कहते हैं।
12. वस्तु विनिमय क्या है?
उत्तर:- जब किसी वस्तु का क्रय किसी अन्य वस्तु द्वारा किया जाए तो इसे वस्तु विनिमय की संज्ञा दी जाएगी, उदाहरण के लिए एक किलोग्राम पालक साग का क्रय एक किलोग्राम मूली के द्वारा या एक फूलगोभी के बदले एक पत्ता गोभी का विनिमय। जब मुद्रा का आविष्कार नहीं हुआ था तो बाजार में वस्तु ही वस्तु के विनिमय का माध्यम था।
13. प्रथम विश्व युद्ध के किन्हीं दो कारणों का वर्णन करें।
उत्तर:- युद्ध के दो कारण थे- यूरोपीय शक्ति-संतुलन का बिगड़ना तथा साम्राज्यवादी प्रतिस्पर्दा। 1871 में जर्मनी के एकीकरण के बाद एक सशक्त जर्मन राष्ट्र का उदय धात्विक खनिज सामान्यतः आग्नेय चट्टानों में तथा अधात्विक खनिज अवसादी चट्टानों में पाए

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (5 अंक)
1. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के योगदान पर चर्चा कीजिए।
उत्तर:- भारतीय राष्ट्राय आन्दोलन में दोलन में कांग्रेस का योगदान काँग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 ई० को हुआ था इस समय तक कोई राष्ट्रव्यापी संस्था नहीं थी जो कि राष्ट्र की ओर से सम्पूर्ण राष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर सके। लेकिन कांग्रेस ने सम्पूर्ण भारत का नेतृत्व कर ब्रिटिश सरकार की कमियों का उजागर किया और भारत में मौजूद समस्याओं को प्रस्तुत किया।
सन् 1905 ई० तक तो काँग्रेस का उद्देश्य मात्र माँग करना या सुधार के लिए याचना करना था लेकिन बाद में इन काँग्रेसियों के मन-मिजाज में बदलाव आया और काँग्रेस अब अपने मंच से पूर्ण स्वराज, स्वशासन, भारत छोड़ो एवं अपने नए संविधान की माँग तक करने लगे। अन्त में काँग्रेस से किसान, मजदूर एवं व्यापारी समूह भी जुड़ने लगे और काँग्रेस का जनाधार मजबूत होने लगा।
2. व्यावसायिक पूँजीवादी ने किस प्रकार नगरों के उद्भव में अपना योगदान दिया ?
उत्तर:- आधुनिक काल में औद्योगिकरण ने नगरों के उद्भव में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। अठारहवीं शताब्दी में राजनीतिक तथा व्यापारिक पुनर्गठन को साथ पुराने नगर पतनोंमुख हुए और नए नगरों का विकास होने लगा। शहर घनी आबादी वाले आधुनिक प्रकार के महानगर होने लगे जहाँ एक पूरे क्षेत्र में राजनीतिक व आर्थिक कामों को देखा जाने लगा।
लीड्स और मैनेचेस्टर जैसे प्रारंभिक औद्योगिक शहर अठारहवीं शताब्दी के अंत में स्थापित किए गए। कपड़ा मिलों के कारण प्रवासी मजदूर शहरों की ओर भारी मात्रा में आकर्षिक हुए। शहरों की ओर बढ़ते रूझान ने लंदन जैसे पुराने शहर के स्वरूप को भी बदता दिया। चूँकि यह शहर प्रवासियों का शहर बनता जा रहा था अतः इस घनी आबादा वाले शहर में नवागंतुकों के लिए सस्ते और सामान्यतः असुरक्षित आवास बनने लन चूँकि कारखाने के मालिक प्रवासी कामगारों को रहने की जगह मुहैय्या नहीं कराते थे।
3. रूसी क्रांति के प्रभाव की विवेचना करें।
उत्तर:- रूसी क्रांति के प्रभाव प्रगुज हैं- (1) इस क्रांति के पश्चात् श्रमिक अथवा सर्वहारा वर्ग की सत्ता रूस में स्थापित हो गई तथा इसने अन्य क्षेत्रों के आंदोलन को भी प्रोत्साहित किया। (ii) रूसी क्रांति के बाद विचारधारा के स्तर पर विश्व दो खेमों में विभाजित हो गया, पूर्वी यूरोप और पश्चिमी यूरोप।
(iii) द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात् पूँजीवादी विश्व तथा सोवियत संघ के शीतयुद्ध की शुरुआत हुई और आगामी चार दशकों तक हथियारों की होड़ चलती रही। (iv) रूसी क्रांति के बाद आर्थिक आयोजन के रूप में एक नवीन आर्थिक मॉडल आया। अन्य पूँजीवादी देशों ने भी रूस की इस नीति को अपनाया।
4. राष्ट्रपति निक्सन के हिन्द चीन में शांति के संबंध में पाँच सूत्री योजना क्या थी? इसका क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:- राष्ट्रपति निक्सन की हिंद-चीन के संबंध में पाँच सूत्री योजना निम्नलिखित थी –
(i) हिंद-चीन की सभी सेनाएँ युद्ध बंद कर यथास्थान रहें। (ii) युद्ध विराम की देखरेख अन्तर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक करेंगे। (iii) उस दौरान कोई देश अपनी शक्ति बढ़ाने का प्रयत्न नहीं करेगा। (iv) युद्ध विराम के दौरान सभी तरह की लड़ाईयाँ बन्द रहेंगी।
(v) युद्ध विराम का अंतिम लक्ष्य समूचे हिंद-चीन में संघर्ष का अंत होना चाहिए। परंतु उनके शांति प्रस्तात्र को अस्वीकार कर दिया गया। अमेरिकी सेना ने पुनः बमबारी शुरू कर दी।
24 अक्टूबर, 1972 ई० को वियतकांग, उत्तरी वियतनाम, अमेरिका एवं दक्षिणी वियतनाम से समझौता तय हो गया, परंतु दक्षिणी वियतनाम ने आपत्ति जतायी और पुनः वार्ता के लिए आग्रह किया। वियतकांग ने इसे अस्वीकार कर दिया। इस प्रकार से अमेरिका के साथ चला आ रहा युद्ध समाप्त हो गया एवं अप्रैल, 1975 ई० में उत्तरी एवं दक्षिणी वियतनाम का एकीकरण हो गयाl
5. लेनिन के जीवन एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालें ।
उत्तर:- बोल्शेविक क्रांति (नवम्बर 1917) में रूस के राजनीतिक मंच पर लेनिन का प्रार्दुभाव हुआ। लेनिन एक कुशल सामाजिक चिंतक तथा व्यावहारिक राजनीतिज्ञ था। जार की सरकार ने उसे रूस से निर्वासित कर दिया था। जब मार्च 1917 ई० में क्रांति हुई, वह जर्मनी की सहायता से रूस पहुँचा।
लेनिन ने तीन नारे दिए थे-भूमि, शांति और रोटी। लेनिन ने बल प्रयोग द्वारा करेन्सकी सरकार को उलट देने का निश्चित किया। सेना और जनता दोनों ने उसका साथ दिया । 7 नवम्बर 1917 ई० को बोल्शेविकों ने सत्ता अपने हाथों में ले ली और शासन की बागडोर लेनिन के हाथों में आ गई। लेनिन ने ट्रॉटस्की के नेतृत्व में विशाल लाल सेना गठित की तथा आंतरिक विद्रोह को दबाने के लिए चेका नामक गुप्त पुलिस संगठन बनाया ।
1918 में विश्व का पहला समाजवादी देश रूस का संविधान बना और रूस ‘सोवियत सामजवादी गणराज्यों के समूह’ (USSR) में परिवर्त्तित हो गया। लेनिन ने 18 वर्ष से अधिक उम्रवाले सभी नागरिकों को मताधिकार प्रदान किया। 1921 में नई आर्थिक नीति (NEP) की घोषणा की गई। 1924 ई० में लेनिन की मृत्यु हो गई।
6. साम्प्रदायिकता के किन्हीं चार कारणों को लिखें ।
उत्तर:- साम्प्रदायिकता के कारण- भारत में साम्प्रदायिकता के लिए निम्नलिखितकारक उत्तरदायी है- (1) अंग्रेजों ने फूट डालों और शासन करो की नीति का आवलम्बन कर भारत में साम्प्रदायिकता के बीज को बोया। (ii) अपने धर्म को दूसरे के धर्म से श्रेष्ठ समझना भी साम्प्रदायिकता का कारण है। इसके कारण भारत में आए दिन हिन्दु-मुस्लिम झगड़े होते रहते है। आज यह हमारे सामने विकराल रूप में प्रकट है।
(iii) साम्प्रदायिकता का एक कारण अशिक्षा भी है। शिक्षा के अभाव के कारण लोग किसी भी बात पर आसानी से विश्वास कर लेते है । भारतीय जनता धर्म को अपने जीवन-मरण का प्रश्न बना लेती है। (iv) नेताओं की संदेहास्पद भूमिका – भारतीय राजनीति की यह सबसे बड़ी विडम्बना है कि यह धर्म पर आधारित हो गई है। चुनाव के समय या अपने को स्थापित करने के लिए नेता लोग सामाजिक सद्भावना को बिगाड़ते है।
7. जीवन के विभिन्न पहलुओं का उल्लेख करें जिसमें भारत में स्त्रियों के साथ भेदभाव है या वे कमजोर स्थिति में हैं।
उत्तर:- लैंगिक विभेद पर आधारित सामाजिक विभाजन सार्वजनिक क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र दोनों में पाए जाते हैं। लड़के और लड़कियों के पोषण के दौरान ही परिवार में यह भावना घर कर जाती है कि लड़कियों को मुख्य जिम्मेदारी गृहस्थी चलाने और बच्चों के पालन-पोषण तक सीमित होती है।
उनका काम खाना बनाना, कपड़े धोना, सिलाई-कढ़ाई करना, बच्चे का पालन-पोषण करना इत्यादि होता है। महिलाएँ अपने घरेलू कार्य के अतिरिक्त आमदनी के लिए कई कार्य करती हैं। लेकिन, इन्हें महत्त्व नहीं दिया जाता। अधिकांश सार्वजनिक जीवन के क्षेत्र पुरुषों के हाथ में हैं। राजनीति में महिलाओं की भूमिका नगण्य है। इंग्लैंड में 1918 ई० में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ था।
8. भारतीय लोकतंत्र की किन्हीं चार विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर:- भारतीय लोकतंत्र की निम्नलिखित विशेषताएँ है : (i) भारत में 18 से ऊपर के सभी व्यक्तियों को मत देने का अधिकार है। (ii) भारत में सभी को अपने विचारों की अभिव्यक्ति की आजादी है। (iii) भारतीय लोकतंत्र में सभी धर्मों का आदर होता है। यहाँ पर किसी भी व्यक्ति को कोई भी धर्म मानने की आजादी है। (iv) भारतीय लोकतंत्र में लोगों को चुनाव में भाग लेने और अपने प्रतिनिधियों को चुनने या स्वयं निर्वाचित होने के लिए उम्मीदवार बनने का अधिकार है।
9. लोकतंत्र में विपक्षी दलों की भूमिका का विस्तार से विवेचन कीजिए।
उत्तर:- संसदीय लोकतंत्र की सफलता की एक आवश्यक शर्त यह है कि एक संगठित विपक्षी दल अवश्य रहे। सशक्त विपक्षी दल सरकार पर अंकुश लगाये रखते है तथा इन्हें स्वेच्छाचारी या निरंकुश नहीं होने देते। ये सरकार के कार्यों की आलोचना कर उसे नियंत्रण में रखते है। लोकतंत्र में विपक्षी दलों की भूमिका को हम निम्नलिखित प्रकार से समझ सकते है-
(i) विपक्षी दल दबाव समूह के रूप में कार्य करता है। (ii) यह सत्तारूढ़ दल के कामकाज पर नजर रखता है। (iii) यह संसद में अलग-अलग विचार रखता है और अपनी विफलताओं या गलत नीतियों के लिए सरकार की आलोचना करता है। (iv) यह देश की जरूरी मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करता है।
10. ग्राम कचहरी की संरचना एवं कार्यों का वर्णन करें।
उत्तर:- शिक्षा का अभाव लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है, क्योंकि एक शिक्षित व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग जितनी अच्छी तरह से कर सकता है उतनी अच्छी तरह से अशिक्षित व्यक्ति नहीं कर सकता। अर्थात्, अशिक्षित व्यक्ति लोकतंत्र के महत्त्व को समझ नहीं पाते। वे समझ नहीं पाते कि अपने मत का प्रयोग किस प्रकार किया जाय, अर्थात् मत किसे दें।
भारत में शिक्षा की दर कम होने के कारण वह एक चुनौती बनी हुई हैं। शिक्षा विशेषकर राजनीतिक शिक्षा के अभाव में कोई भी नागरिक अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से अनभिज्ञ रहता है। नागरिकों का शिक्षित होना स्वस्थ लोकतंत्र के विकास में महत्त्वपूर्ण होता है। विशेषकर महिलाओं को शिक्षित करना अत्यावश्यक है।
SOME IMPORTANT LINKS
| 10th Social Science Objective PDF Download | Click Here |
| 10th Social Science Subjective PDF Download | Click Here |
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Home Page | Click Here |
