Bihar Board 10th Social Science Important Objective Question 2027: नमस्कार दोस्तों अगर आप भी 2027 में बोर्ड की परीक्षा देने वाले हैं। तो हम आपके लिए लेकर आए हैं। कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान का टॉप 80 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चंस जो आपकी परीक्षा में 100% फसेगा। हम आपसे बस यही कहेंगे कि इस 80 ऑब्जेक्टिव को ध्यान पूर्वक अच्छे से याद कर ले क्योंकि यह क्वेश्चंस आपके एग्जाम में पूछा ही जाएगा।
Class 10th Social Science Top 80 Objective Question 2027 – परीक्षा में यहीं आएगा
Q1. बोल्शेविक क्रांति कब हुई थी ?
(A) फरवरी, 1917 (B) नवंबर, 1917
(C) अप्रैल, 1917 (D) जुलाई, 1905
Ans:- B
Q2. हिन्द-चीन पहुंचने वाले प्रथम व्यापारी कौन है?
(A) अंग्रेज (B) फ्रांसीसी
(C) पुर्तगाली (D) डच
Ans:- C
Q3. असहयोग आन्दोलन का प्रस्ताव काँग्रेस के किस अधिवेशन में पारित हुआ?
(A) सितम्बर 1920, कलकत्ता
(B) अक्टूबर 1920, अहमदाबाद
(C) नवम्बर 1920, फैजपुर
(D) दिसम्बर 1920, नागपुर
Ans:- A
Q4. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना कब और किसने की?
(A) 1923, गुरु गोलवलकर
(B) 1925, के.बी. हेडगेवार
(C) 1926, चितरंजन दास
(D) 1928, लालचंद
Ans:- B
Q5. इंग्लैंड में सभी स्त्री एवं पुरुषों को वयस्क मताधिकार कब प्राप्त हुआ?
(A)1838 (B) 1881 (C) 1918 (D) 1932
Ans:- C
Q6. कौन सा सामाजिक वर्ग बुद्धिजीवी वर्ग के रूप में उभर कर आया?
(A) उद्योगपति वर्ग (B) पूंजीपति वर्ग
(C) श्रमिक वर्ग (D) मध्यम वर्ग
Ans:- D
Q7. प्राचीनकाल में किस स्थल मार्ग से एशिया और यूरोप का व्यापार होता था?
(A) सूती मार्ग (B) रेशम मार्ग
(C) उत्तरा पथ (D) दक्षिण पथ
Ans:- B
Q8. आर्थिक संकट के कारण यूरोप में कौन सी नई शासन प्रणाली का उदय हुआ?
(A) साम्यवादी शासन प्रणाली
(B) लोकतांत्रिक शासन प्रणाली
(C) फासीवादी नाजीवादी शासन
(D) पूंजीवादी शासन प्रणाली
Ans:- C
Q9. किस पत्र ने रातों-रात वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट से बचने के लिए अपनी भाषा बदल दी?
(A) हरिजन (B) भारत मित्र
(C) अमृत बाजार पत्रिका (D) हिन्दुस्तान रिव्यू
Ans:- C
Q10. किसने कहा “मुद्रण ईश्वर की दी गई महानतम् देन है, सबसे बड़ा तोहफा”?
(A) महात्मा गाँधी (B) मार्टिन लूथर
(C) कालमार्क्स (D) ईसा मसीह
Ans:- B
Q11. सोपानी कृषि किस राज्य में प्रचलित है?
(A) हरियाणा (B) पंजाब
(C) बिहार (D) उत्तराखंड
Ans:- D
Q12. प्राणियों के शरीर में कितना प्रतिशत जल की मात्रा निहित होती है?
(A)55% (B) 60% (C) 65% (D) 70%
Ans:- C
Q13. वन संरक्षण एवं प्रबन्धन की दृष्टि से वनों को कितने वर्गों में वर्गीकृत किया गया है?
(A)4 वर्गों में (B) 3 वर्गों में
(C) 5 वर्गों में (D) इनमें से कोई नहीं
Ans:- B
Q14. एक एन.जी.ओ. की वानिकी रिपोर्ट के अनुसार 1948 ई० में विश्व में कितने हेक्टेयर भूमि पर वन का विस्तार था?
(A) 600 करोड़ हेक्टेयर में (B) 400 करोड़ हेक्टेयर में
(C) 800 करोड़ हेक्टेयर में (D) 500 करोड़ हेक्टेयर में
Ans:- B
Q15. एक टन इस्पात बनाने में कितने मैगजीन का उपयोग होता है?
(A)5 कि.ग्रा (B) 10 कि.ग्रा.
(C) 15 कि.ग्रा. (D) 20 कि.ग्रा.
Ans:- B
Q16. कोयले का सर्वोत्तम प्रकार कौन-सा है?
(A) एंथ्रासाइट (B) पीट
(C) लिग्नाइट (D) बिटुमिनस
Ans:- A
Q17. इनमें से कौनसा उपभोक्ता उद्योग है?
(A) पेट्रो रसायन (B) लौह उद्योग
(C) चीनी उद्योग (D) चितरंजन लोकोमोटिव
Ans:- C
Q18. भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का गठन किस वर्ष किया गया था?
(A)1986 (B) 1988 (C) 1988 (D) 1985
Ans:- A
Q19. पाइराइट किस प्रकार का खनिज है?
(A) धात्विक (B) अधात्विक (C) परमाणु (D) ईधन
Ans:- B
Q20. 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार की नगरीय आबादी है-
(A)20.5 प्रतिशत (B) 15.5 प्रतिशत
(C) 10.5 प्रतिशत (D) 25.5 प्रतिशत
Ans:- C
Q21. निम्नलिखित व्यक्तियों में से कौन लोकतंत्र में रंगभेद के विरोधी नहीं थे?
(A) किंग मार्टिन लूथर (B) महात्मा गाँधी
(C) ओलपिक धावक टोमी स्मिथ एवं जॉन कार्लोस
(D) जेड गुडी
Ans:- D
Q22. सांप्रदायिक राजनीति किस धारणा पर आधारित है?
(A) एक धर्म दूसरे धर्म से श्रेष्ठ है।
(B) विभिन्न धर्मों के लोग समान नागरिक के रूप में खुशी-खुशी साथ रहते हैं।
(C) एक धर्म के अनुयायी एक समुदाय बनाते हैं।
(D) एक धार्मिक समूह का प्रभुत्व अन्य सभी धर्मों पर कायम रखने में शासन की शक्ति का प्रयोग नहीं किया जा सकता हैं।
Ans:- A
Q23. संघ सरकार का उदाहरण है-
(A) अमेरिका (B) चीन
(C) ग्रेट बिटेन (D) इनमें से कोई नहीं
Ans:- A
Q24. भारतीय लोकतंत्र में सत्ता के विरुद्ध जन आक्रोश किस दशक में हुआ था ?
(A) 1960 के दशक से (B) 1970 के दशक से
(C) 1980 के दशक से (D) 1990 के दशक से
Ans:- B
Q25. “चिपको आन्दोलन” निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(A) पेड़ बचाने से
(B) आर्थिक शोषण की मुक्ति से
(C) शराबखोरी के विरुद्ध आवाज से
(D) काँग्रेस पार्टी के विरोध से
Ans:- A
Q26. “ताड़ी विरोधी” आन्दोलन निम्नलिखित में से किस प्रान्त में शुरु किया गया?
(A) बिहार (B) उत्तर प्रदेश
(C) आन्ध्रप्रदेश (D) तमिलनाडु
Ans:- C
Q27. राजनीतिक दलों की नींव सर्वप्रथम किस देश में पड़ी?
(A) ग्रेट ब्रिटेन (B) भारत
(C) फ्रांस (D) संयुक्त राज्य अमेरिका
Ans:- A
Q28. गठबंधन की सरकार बनाने की महत्तम संभावना किस प्रकार की दलीय व्यवस्था में रहती है?
(A) एकदलीय व्यवस्था (B) द्विदलीय व्यवस्था
(C) बहुदलीय व्यवस्था (D) इनमें से कोई नहीं
Ans:- C
Q29. निम्नलिखित में से कौनसा राष्ट्रीय दल नहीं है?
(A) भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस (B) बहुजन समाज पार्टी
(C) लोक जनशक्ति पार्टी (D) भारतीय जनता पार्टी
Ans:- C
Q30. इनमें से किस देश में मिश्रित अर्थव्यवस्था है?
(A) अमेरिका (B) चीन
(C) भारत (D) इनमें से कोई नहीं
Ans:- C
Q31. इनमें से किसे पिछड़ा राज्य कहा जाता है?
(A) पंजाब (B) केरल (C) बिहार (D) दिल्ली
Ans:- C
Q32. शेयर बाजार की नियामक संस्था है-
(A) SIDBI (B) SEBI (C) RBI
(D) STOCK EXCHANGE
Ans:- B
Q33. इनमें से कौन संस्थागत वित्त का साधन है?
(A) व्यापारी (B) रिश्तेदार
(C) व्यावसायिक बैंक (D) महाजन
Ans:- C
Q34. भारत की वित्तीय राजधानी किस शहर को कहा गया है?
(A) मुम्बई (B) दिल्ली (C) पटना (D) बेंगलुरू
Ans:- A
Q35. इनमें से कौन एक बीमारू राज्य नहीं है?
(A) बिहार (C) कर्नाटक (B) मध्यप्रदेश (D) ओडीशा
Ans:- B
Q36. वैश्वीकरण के मुख्य अंग कितने हैं?
(A) एक (B) दो (C) पाँच (D) चार
Ans:- C
Q37. भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की घोषणा कब हुई?
(A) 1986 (B) 1980 (C) 1987 (D) 1988
Ans:- A
Q38. स्वर्णाभूषणों की परिशुद्धता को सुनिश्चित करने के लिए किस मान्यता प्राप्त चिन्ह का होना आवश्यक है?
(A) ISI मार्क (B) हॉलमार्क (C) एगमार्क
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans:- B
Q39. नदियों में बाढ़ आने का प्रमुख कारण क्या है?
(A) जल की अधिकता (B) वर्षा की अधिकता
(C) नदी की तली में अवसाद का जमाव
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans:- B
Q40. भूकम्प सम्भावित क्षेत्रों में भवनों की आकृति कैसी होनी चाहिए?
(A) अंडाकार (B) त्रिभुजाकार
(C) चौकोर (D) आयताकार
Ans:- D
Q41. ब्रेस्ट लिटोवस्क की संधि किन देशों के बीच हुई थी?
(A) रूस और इटली (B) रूस और फ्रांस
(C) रूस और इंग्लैंड (D) रूस और जर्मनी
Ans:- D
Q42. मार्च 1946 ई० में फ्रांस तथा वियतनाम के बीच होने वाला समझौता किस नाम से जाना जाता है?
(A) हनोई (B) कैंटन
(C) हो-ची-मिन्ह (D) इनमें से कोई नहीं
Ans:- A
Q43. पूर्ण स्वराज्य की मांग का प्रस्ताव काँग्रेस के किस वार्षिक अधिवेशन में पारित हुआ?
(A) 1929, लाहौर (B) 1933, कलकता
(C) 1931, कराँची (D) 1924, बेलगाम
Ans:- A
Q44. वल्लभ भाई पटेल को “सरदार” की उपाधि किस ‘किसान आन्दोलन के दौरान दी गई?
(A) बारदोली (B) अहमदाबाद
(C) खेड़ा (D) चम्पारण
Ans:- A
Q45. भारत के लिए पहला फैक्ट्री एक्ट कब पारित हुआ?
(A) 1838 (B) 1858 (C) 1881 (D) 1911
Ans:- C
Q46. पूंजीपति वर्ग के द्वारा किस वर्ग का शोषण हुआ?
(A) श्रमिक वर्ग (B) मध्यम वर्ग
(C) कृषक वर्ग (D) सभी वर्ग
Ans:- D
Q47. आधुनिक युग में अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में होने वाली सबसे बड़ी क्रांति कौन सी थी?
(A) वाणिज्यिक क्रांति (B) औद्योगिक क्रांति
(C) साम्यवादी क्रांति (D) भौगोलिक खोज
Ans:- B
Q48. भूमंडलीकरण की शुरूआत किस दशक में हुई?
A) 1990 के दशक में (B) 1960 के दशक में
(C) 1970 के दशक में (D) 1980 के दशक में
Ans:- A
Q49. गुटेनबर्ग ने सर्वप्रथम किस पुस्तक की छपाई की?
(A) कुरान (B) भारत मित्र (C) हदीस (D) बाइबिल
Ans:- D
Q50. विश्व में सर्वप्रथम मुद्रण की शुरूआत कहाँ हुई?
(A) भारत (B) जापान (C) चीन (D) अमेरिका
Ans:- C
Q51. मेंढ़क के प्रजनन प्रक्रिया को बाधित करने वाला रसायन कौन सा है?
(A) बेंजीन (B) यूरिया (C) एन्ड्रीन (D) फॉस्फोरस
Ans:- C
Q52. बिहार में अति जल-दोहन से भूमिगत जल में किस तत्व का संकेन्द्रण बढ़ा है?
(A) फ्लोराइड (B) क्लोराइड (C) आर्सेनिक (D) लौह
Ans:- C
Q53. संविधान की धारा 21 का संबंध है-
(A) वन्य जीवों तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से
(B) मृदा संरक्षण से
(C) जल-संसाधन संरक्षण से
(D) खनिज सम्पदा संरक्षण से
Ans:- A
Q54. बिहार के कितने प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में वन का फैलाव है?
(A) 15 (B) 20 (C) 10 (D) 7
Ans:- D
Q55. एल्यूमिनियम बनाने के लिए किस खनिज की आवश्यकता पड़ती है?
(A) मैग्नीज़ (B) टिन (C) लोहा (D) बॉक्साइट
Ans:- D
Q56. भारत के किस राज्य में सौर ऊर्जा के विकास की सर्वाधिक संभावनाएँ हैं?
(A) असम (B) अरूणाचल प्रदेश
(C) राजस्थान (D) मेघालय
Ans:- C
Q57. निम्नलिखित में से कौन छोटे पैमाने का उद्योग है?
(A) चीनी उद्योग (B) कागज उद्योग
(C) खिलौना उद्योग (D) विद्युत उपकरण उद्योग
Ans:- C
Q58. देश में कितने विशेष आर्थिक क्षेत्र विकसित हैं?
(A) 10 (B) 7 (C) 15 (D) 5
Ans:- B
Q59. बिहार की सीमा में रेलमार्ग की कुल लम्बाई कितनी है?
(A) 6283 कि.मी. (B) 5283 कि.मी.
(C) 7283 कि.मी. (D) 8500 कि.मी.
Ans:- A
Q60. तल चिन्ह की सहायता से किसी स्थान की मापी गई ऊँचाई को क्या कहा जाता है?
(A) स्थानिक ऊँचाई (B) विशेष ऊँचाई
(C) समोच्च रेखा (D) त्रिकोणमितीय स्टेशन
Ans:- A
Q61. जब हम लैंगिक विभाजन की बात करते हैं तो हमारा अभिप्राय होता है-
(A) स्त्री और पुरुष के बीच जैविक अंतर
(B) समाज द्वारा स्त्रियों और पुरुषों को दी गई असमान भूमिकाएँ
(C) बालक और बालिकाओं की संख्या का अनुपात
(D) लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में महिलाओं को मतदान का अधिकार न मिलना।
Ans:- B
Q62. भारतीय संविधान के बारे में इनमें से कौन सा कथन सही है?
(A) यह धर्म के आधार पर भेदभाव की मनाही करता है।
(B) यह एक धर्म को राजकीय धर्म बनाता है।
(C) लोगों को कोई भी धर्म मानने की आजादी नहीं है।
(D) महिलाओं को मतदान के अधिकार का अभाव।
Ans:- A
Q63. सत्ता में साझेदारी सही है क्योंकि-
(A) यह विविधता को अपने में समेट लेती है।
(B) देश की एकता को कमजोर करती है।
(C) फैसले लेने में देरी कराती है।
(D) विभिन्न समुदायों के बीच टकराव कम करती है।
Ans:- D
Q64. वर्ष 1975 ई० भारतीय राजनीति में किस लिए जाना जाता है?
(A) इस वर्ष आम चुनाव हुए थे।
(B) श्रीमति इंदिरा गाँधी प्रधानमंत्री बनी थीं
(C) देश में आपातकाल लागू हुआ था।
(D) जनता पार्टी की सरकार बनी थी।
Ans:- C
Q65. बिहार में संपूर्ण क्रांति का नेतृत्व निम्नलिखित में से किसने किया?
(A) मोरारजी देसाई (B) नीतीश कुमार
(C) इंदिरा गाँधी (D) जयप्रकाश नारायण
Ans:- D
Q66. “नर्मदा घाटी परियोजना” किन राज्यों से संबंधित है?
(A) बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश
(B) तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक
(C) प. बंगाल, उत्तरप्रदेश, पंजाब
(D) गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश
Ans:- D
Q67. निम्नलिखित में से किसे लोकतंत्र का प्राण माना जाता है?
(A) सरकार (B) न्यायपालिका
(C) उपराष्ट्रपति पर (D) राजनीतिक-दल
Ans:- D
Q68. दल-बदल कानून निम्नलिखित में से किस पर लागू होता है?
(A) सांसदों और विधायकों पर (B) राष्ट्रपति पर
(C) संविधान (D) इनमें से सभी पर
Ans:- A
Q69. जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी का गठन कब हुआ?
(A) 1992 (B) 1999 (C) 2003 (D) 2004
Ans:- B
Q70. निम्न में से कौन अर्थ व्यवस्था के प्राथमिक क्षेत्र में पम्मिलित है?
(A) सेवा क्षेत्र (B) कृषि क्षेत्र
(C) औद्योगिक क्षेत्र (D) इनमें से कोई नहीं
Ans:- B
Q71. जिस देश की प्रति व्यक्ति आय अधिक होती है, वह देश कहलाता हैं
(A) अविकसित (B) विकसित
(C) अर्द्ध विकसित (D) इनमें से कोई नहीं
Ans:- B
Q72. बिहार के किस जिले के प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक है?
(A) पटना (B) गया (C) शिवहर (D) नालंदा
Ans:- A
Q73. भारत का केन्द्रीय बैंक कौन सा है?
(A) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
(B) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
(C) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
(D) पंजाब नेशनल बैंक
Ans:- A
Q74. व्यावसायिक बैंकों का सर्वप्रथम राष्ट्रीयकरण कब किया गया?
(A) 1966 (B) 1980 (C) 1969 (D) 1975
Ans:- A
Q75. ऊर्जा के मुख्य स्रोत क्या हैं?
(A) कोयला (C) विद्युत
(B) पेट्रोलियम (D) इनमें से सभी
Ans:- D
Q76. इनमें से कौन सी बहुराष्ट्रीय कम्पनी है?
(A) फोर्ड मोटर्स (C) कोका-कोला
(B) सैमसंग (D) इनमें से सभी
Ans:- D
Q77. उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 17 मार्च (B) 15 मार्च
(C) 19 अप्रैल (D) 22 अप्रैल
Ans:- B
Q78. यदि किसी वस्तु या सेवा का मूल्य 20 लाख से अधिक तथा 1 करोड़ से कम है तो उपभोक्ता कहाँ शिकायत कर सकता है?
(A) जिला फोरम (B) राज्य आयोग
(C) राष्ट्रीय आयोग (D) इनमें से कहीं नहीं
Ans:- B
Q79. सुनामी का प्रमुख कारण क्या है?
(A) समुद्र से भूकम्प का आना
(B) द्वीप पर भूकम्प का आना
(C) स्थलीय क्षेत्र पर भूकंप का आना
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans:- A
Q80. भूकम्प केन्द्र के उर्ध्वाधर पृथ्वी पर स्थित केन्द्र को क्या कहा जाता है?
(A) भूकम्प केन्द्र (B) अधिकेन्द्र
(C) केन्द्र (D) इनमें से कोई नहीं
Ans:- B
SOME IMPORTANT LINKS
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
| Home Page | Click Here |

