Bihar Board Class 12th Geography Vvi Subjective Question 2027: इंटर बोर्ड परीक्षा 2027 में यही आएगा

Bihar Board Class 12th Geography Vvi Subjective Question 2027: इंटर बोर्ड परीक्षा 2027 में यही आएगा

Bihar Board Class 12th Geography Vvi Subjective Question 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का आयोजन फरवरी 2027 में होने की संभावना है। हम इस लेख के माध्यम से कक्षा 12वीं भूगोल (Geography) का Top 20 महत्वपूर्ण Subjective प्रश्न बताया हुँ। जो परीक्षा की दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। 

ये सारे प्रश्न को एक बार जरूर पढ़े।

Bihar Board Class 12th Geography Vvi Subjective Question 2027 – यह सभी प्रश्न बहुत महत्वपूर्ण है। 

1. शुष्क कृषि क्या है?

उत्तर:- शुष्क कृषि पद्धति उन क्षेत्रों में अपनायी जाती है, जहाँ वार्षिक वर्षा 75 सेमी० से कम होती है। वर्षा के अभाव में यहाँ ऐसी फसलें उपजायी जाती हैं जो शुष्कता को सहन कर सके, जैसे-रागी, बाजरा, मूग, चना, ज्वार इत्यादि। इन क्षेत्रों में आर्द्रता संरक्षण तथा वर्षा जल के प्रयोग की अनेक विधियाँ अपनाई जाती है।

 2. प्रवास के दो प्रतिकर्ष कारकों का उल्लेख कीजिए।उत्तर:- प्रवास के दो प्रमुख प्रतिकर्ष कारक हैं – (i) विभिन्न सुविधाओं का अभाव । (i) अशान्ति सविगृहयुद्ध की स्थिति।

3. वर्षा जल संग्रहण तकनीक क्या है?

उत्तर:- वर्षा जल संग्रहण की निम्नलिखित विधियाँ हैं-(i) मकानों की छत पर गिरे वर्षा जल का संग्रहण (ii) खेतों और गाँवों में तालाब, (iii) मेड़बंदी, (iv) रोपण सीड़ीदार खेत, (v) बाँध बनाकर जल का संग्रहण, (vi) जल रिसाव तालाब, (vii) वन

4. भूमध्यसागरीय कृषि के महत्त्व को लिखिए।

उत्तर:- भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्रों में मुख्यतः अंगूर, जैतून, नारंगी आदि की खेती होती है। यह क्षेत्र शराब और इत्र के व्यावसायिक उत्पादन में अग्रणी है। कुछ खाद्यान्न, सब्जियाँ तथा बागवानी के साथ सीमित पशुपालन भी किया जाता है।

5. भारत के चार सूतीवस्त्र उद्योग केन्द्रों के नाम लिखिए। 

उत्तर:- भारत के चार सूती वस्त्र उद्योग केन्द्र हैं-

(i) अहमदाबाद – गुजरात

(ii) मुम्बई — महाराष्ट्र

(iii) कोलकाता — पश्चिम बंगाल

(iv) चेन्नई — तमिलनाडु 

6. मानव विकास से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर:- मानव विकास से तात्पर्य लोगों के विकल्पों को विकसित करने और परिवर्द्धित करने की प्रक्रिया से है। अर्थात् मानव के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक विकास के विकल्पों को परिवर्द्धित करने की प्रक्रिया ही मानव विकास है।

7. ऋणात्मक व्यापार संतुलन क्या है ?

उत्तर:- निर्यात मूल्य से आयात मूल्य जब अधिक होता है, तो इसे ऋणात्मक व्यापार संतुलन कहते है। यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार घाटे को दर्शाता है तथा देश के आर्थिक विकास को अवरुद्ध करता है।

8. भू-निम्नीकरण के दो कारणों का उल्लेख कीजिए। उत्तर:- भू-निम्नीकरण के दो प्रमुख कारण हैं-(i) अत्यधिक सिंचाई अथवा जल छाजन ।(ii) रासायनिक उर्वरकों का अन्धाधुन्ध प्रयोग 

9. भारत के दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के नाम लिखिए।उत्तर:- भारत के दो प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्‌डे हैं-(i) श्रीमती इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय वायु पत्तन —–दिल्ली (ii) राजा सांसी अंतर्राष्ट्रीय वायुपत्तन ——अमृतसर ।

10. अशोधित मृत्यु-दर की गणना कैसे की जाती है ?

उत्तर:- किसी क्षेत्र के प्रति 1000 की आबादी में किसी वर्ष में मृत लोगों की संख्या को अशोधा मृत्युदर कहते हैं। इसकी गणना का सूत्र है- CDR = D/ Px1000 अर्थात् अशोधित मृत्युदर मरने वाले लोगों की संख्या /वर्ष के मध्य में कुल जनसंख्या x1000 

11. बंदा समाज में बनों को क्या कहा जाता है ?

उत्तर:- बेंदा समाज में वनों को पवित्र झुरमुट या दैवीय वन कहा जाता है। वनों के इस भाग में बाहरी लोगों को घुसने और छेड़‌छाड़ करने को मनाही रहती है। अपने जीवन निर्वाहण की मात्रा के अनुसार ही वनोत्पाद प्राप्त किया जाता है।

12. अपकर्ष कारक क्या है?

उत्तर:- अपकर्ष कारक से तात्पर्य है आव्रजन के लिए आकर्षित करने वाले कारक। रोजगार के अवसर, बेहतर शिक्षा, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा, उत्तम जलवायु, तरक्की करने के अवसरों की उपलब्धता आदि प्रमुख अपकर्ष कारक है।

13. स्थिर जनसंख्या से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर:- किसी देश अथवा क्षेत्र में जब जन्म दर और मृत्यु दर प्रायः समान स्तर की रहती है तो कुल जनसंख्या में परिवर्तन नहीं होता है। इस अवस्था को स्थिर जनसंख्या कहते हैं। 

14. साक्षरता को परिभाषित कीजिए।

उत्तर:- 7 वर्ष से अधिक उम्र का व्यक्ति किसी भी भाषा अथवा लिपि में लिखना, पढ़ना और कुछ साधारण अंकगणितीय काम को जानता हो तथा उसका अर्थ भी समझता हो, साक्षर कहलाता है। कुल जनसंख्या में साक्षरों की प्रतिशत संख्या को साक्षरता दर कहते हैं। यह किसी जनसंख्या के सामाजिक-आर्थिक विकास और जीवन-स्तर का सूचक है।

15. सामूहिक कृषि कैसे की जाती है?

उत्तरः- निश्चित भू-भाग पर सामूहिक रूप से कृषि कार्य सम्पादित करना सामूहिक कृषि कहलाता है। इस प्रकार की कृषि झारखंड में दिखाई पड़ती है।

16. औद्योगिक बस्ती किसे कहा जाता है ?

उत्तर:- जब किसी उद्योग विशेष के कारण किसी बस्ती या नगर का जन्म होता है अथवा जब किसी अन्य कारण से उद्योगों का विकास होता है, तो उसे औद्योगिक बस्ती या औद्योगिक नगर कहते हैं। जैसे-मुम्बई, कोलकाता, जमशेदपुर, राउरकेला आदि ।

17. बाह्यस्रोतीकरण क्या है?

उत्तर:- जब कोई कम्पनी या उद्योग या कार्यालय किसी कार्य को स्वयं के कर्मचारियों या श्रमिकों से नहीं कराकर किसी बाहरी व्यक्ति अथवा संगठन से कार्य करवाता है तो उसे बाह्य स्रोतीकरण कहते हैं। इससे समय व धन की बचत होती है।

18. सड़क परिवहन की किन्हीं दो समस्याओं का उल्लेख कीजिए।

उत्तर:- सड़क परिवहन की सबसे बड़ी और महत्त्वपूर्ण समस्याएँ हैं-(i) सड़कों का चौड़ीकरण: सड़कों पर निर्बाध यातायात है, लेकिन आबादी के बीच अर्थात् जहाँ समस्या है।(ii) जाम की समस्या कार्यालयी दिनों और समयों पर वाहनों के भारी दवाब के कारण यातायात ठप्प पड़ जाता है। 

19. सवारी पत्तन क्या है? कोई दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर:- जिन पत्तनों पर यात्री वाहक जहाज ठहरते हैं, उन्हें सवारी पत्तन कहा जाता है। इनका संबंध प्रमुख स्थलीय भागों या बस्तियों से सड़क या रेल मार्गों द्वारा होता है। मुम्बई पत्तन व न्यूयार्क पत्तन इसके उदाहरण हैं।

20. भारत में जनसंख्या वृद्धि की प्रमुख अवधियों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर:- भारत में जनसंख्या की तीव्र वृद्धि स्वतंत्रता के बाद हुई। 1911 की जनगणना में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि 1921 में गिरावट दर्ज की गई। पुनः 1931 में 11 प्रतिशत, 1941 में 14.2 प्रतिशत वृद्धि हुई। 

important links 

Download PdfClick Here 
Join WhatsApp Group Click Here 
Home Page Click Here 

Bihar Board Class 12th Geography Vvi Subjective Question 2027: इंटर बोर्ड परीक्षा 2027 में यही आएगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top