Bank Account Me Aadhar NPCI (DBT) Link kaise karen – बैंक अकाउंट में आधार DBT लिंक कैसे करें

Bank Account Me Aadhar NPCI (DBT) Link kaise karen – बैंक अकाउंट में आधार DBT लिंक कैसे करें

नमस्कार दोस्तों, आज का समय डिजिटल का समय आज के इस डिजिटल दौर में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे हमारे बैंक खाते में भेज दिया जाता है। यह सरकारी लाभ हमारे खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजा जाता है। अगर आप भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपके खाते से आपका आधार NPCI से लिंक होना जरूरी है।

Bank Account Me Aadhar NPCI (DBT) Link kaise karen - बैंक अकाउंट में आधार DBT लिंक कैसे करेंयदि आपका खाता आधार से NPCI लिंक नहीं है, तो सरकार से मिलने वाली लाभ जैसे (स्कॉलरशिप, घरेलू गैस सब्सिडी इत्यादि ) का पैसा आपके खाते में नहीं आएगी। अगर आप चाहते हैं कि सरकार से मिलने वाली हर एक लाभ हमारे खाते में सीधे आ जाए तो इस आर्टिकल में हम विस्तार पूर्वक बताएं हैं कि घर बैठे अपने फोन से अपने खाते में आधार NPCI लिंक कैसे करें इसलिए इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़े।

आधार NPCI (DBT) क्या है ?

दोस्तों आज का भारत डिजिटल है और सरकार के द्वारा मिलने वाली पैसा डिजिटल ही भेजा जाता है। NPCI एक ऐसी कंपनी है जो भारत में सभी डिजिटल पेमेंट को मैनेज करती है। आप जब अपने बैंक खाता से अपने आधार को लिंक करते हैं तो वह सिर्फ एक सामान्य लिंकिंग होती है जिससे आप अंगूठा लगाकर पैसा निकालने में मदद ले सकते हैं। लेकिन जब NPCI (आधार सीडिंग) करवाते हैं तो सरकार के द्वारा मिलने वाली हर योजना सीधे आपके बैंक खाते में आधार कार्ड के नंबर के माध्यम से भेज दी जाती है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि जब सरकार के द्वारा योजनाओं का लाभ आपके खाते में भेजा जाता है तो बैंक अकाउंट नंबर के माध्यम से नहीं भेजा जाता बल्कि आपके आधार नंबर के माध्यम से भेजा जाता है और जी खाते में आपका आधार सेटिंग रहता है सरकार का पैसा आपके उसी खाता में जाता है।

बैंक अकाउंट में आधार NPCI लिंक ( ऑनलाइन और ऑफलाइन )

दोस्तों अगर आप भी अपने बैंक अकाउंट में आधार NPCI लिंक करवाना चाहते हैं, तो इसके दो तरीके है – ऑनलाइन (नेट बैंकिंग मोबाइल ऐप) के जरिए और दूसरा ऑफलाइन (बैंक ब्रांच जाकर) लिंक करवा सकते हैं।

Bank Account Me Aadhar NPCI (DBT) Link kaise karen – मोबाइल से

अगर आप बैंक नहीं जाना चाहते हैं तो आप घर बैठे अपने फोन से NPCI लिंक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले अपने बैंक की ऑफिशल वेबसाइट पर जाए। डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया।
  • इसके बाद नेट बैंकिंग में लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड पर आपको “Aadhar Card Seeding” या “Customer Service” का ऑप्शन दिखेगा उसे लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप “Aadhar NPCI Mapping” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आप अपना अकाउंट नंबर और अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिस पर नियम और शर्ट लिखा रहेगा चेकबॉक्स पर टिक करें और “Verify” पर क्लिक करें।
  • आपका आधार पर जो मोबाइल नंबर जुड़ा है उसे पर एक OTP जाएगा उसे ओटीपी को वहां पर डालना होगा।
  • ओटीपी सबमिट होने के बाद NPCI लिक का रिक्वेस्ट आपके बैंक के पास चली जाएगी 2 से 3 दिन में आपका अकाउंट NPCI लिंक हो जाएगा।

Bank Account Me Aadhar NPCI (DBT) Link kaise karen – ब्रांच से

अब चलिए जानते हैं कि ऑफलाइन में ब्रांचजाकर NPCI लिंक कैसे करें। तो सबसे पहले तो आपको अपना ब्रांच जाना होगा वहां पर हेल्प टैक्स या काउंटर से “Aadhar Seeding” या “NPCI Mapping Form” मांगे। उसे फॉर्म में अपनी सभी जानकारी जैसे बैंक अकाउंट नंबर आईएफएससी कोड और आधार नंबर ध्यान से भरे। इस फार्म के साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी अटैच करे और सभी जगह अपना सिग्नेचर करके बैंक अधिकारी के पास जमा कर दें। 48 से 72 घंटा के अंदर आपका NPCI लिंक हो जाएगा।

बैंक अकाउंट आधार से NPCI (DBT) लिंक स्टेटस कैसे चेक करें ?

दोस्तों आपका बैंक अकाउंट NPCI से लिंक है या नहीं इसे आप अपने घर बैठे अपने मोबाइल फोन से चेक कर पाएंगे इसके लिए नीचे दिए गए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जैन जिसका डायरेक्ट लिंक आपको नीचे दिया गया है।
  • “My Aadhar” सेक्शन में जाकर “Aadhar Services” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Bank Seeding Status” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप अपना आधार नंबर और कैप्चर कोड को डालकर “Send OTP” पर क्लिक करें।
  • आपका आधार से जुड़े नंबर पर OTP आएगा OTP दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपके मोबाइल स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपका बैंक अकाउंट किस अकाउंट से और कब NPCI से लिंक हुआ है।

ध्यान दें:- अगर वहां Active लिखा है तो इसका मतलब आपका खाता NPCI से लिंक हो गया है और Inactive लिखा है तो अभी आपका खाता NPCI से लिंक नहीं हुआ है।

SOME IMPORTANT LINKS 

NPCI लिंक करेंClick Here 
Aadhar Seeding Status चेक Click Here 
WhatsApp Group Join Now 
Home Page Click Here 

निष्कर्ष:- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको Bank Account Me Aadhar NPCI (DBT) Link kaise karen इसके बारे में तथा इनसे जुड़ी हर जानकारी को आपको बहुत ही आसान भाषा में दी है उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top